{"_id":"6ac8c4b2a4c8da278e0ec4ec","slug":"video-video-echs-services-to-become-easier-for-ex-servicemen-and-their-dependents-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पूर्व सैनिकों के लिए आसान होंगी ईसीएचएस की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पूर्व सैनिकों के लिए आसान होंगी ईसीएचएस की सेवाएं
आगरा। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को इलाज के लिए बार-बार अस्पताल या पॉलीक्लिनिक के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) की प्रक्रिया को सरल बनाने और वरिष्ठ नागरिकों को घर तक दवाएं पहुंचाने पर मंथन किया गया।
गुरुवार को आगरा कैंट स्थित ब्रिगेडियर उस्मान ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में दवाओं की उपलब्धता, डिजिटल सेवाओं और अस्पतालों के बीच बेहतर तालमेल पर विस्तार से चर्चा हुई। डायरेक्टर ईसीएचएस (पश्चिम यूपी सब एरिया) कर्नल प्रवीन कुमार और डायरेक्टर रीजनल सेंटर ईसीएचएस (देहरादून) जितेंद्र कुमार ने भी विचार रखे। जीओसी पश्चिम यूपी सब एरिया मेजर जनरल सुमित राणा, स्टेशन कमांडर आगरा ब्रिगेडियर रजत त्यागी, कमांडेंट एमएच आगरा ब्रिगेडियर अजय कुमार, कमांडेंट एमएच मेरठ ब्रिगेडियर सीपी सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश शर्मा और लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रयुद्ध बनर्जी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।