{"_id":"6aae7d7f011e170c410dcc80","slug":"video-lkhanauu-ka-janakaparama-vasatara-ma-bika-savara-bthamasha-na-tahalna-nakal-vathathha-ka-kana-ka-bl-lta-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में बाइक सवार बदमाशों ने टहलने निकली वृद्धा की कान की बाली लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में बाइक सवार बदमाशों ने टहलने निकली वृद्धा की कान की बाली लूटी
लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में मॉर्निंग वॉक पर निकली तिवारीपुर निवासी मधु (60) से बाइक सवार बदमाशों ने जबरन कान की बाली लूट ली। पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश बाइक से फर्राटा भरते हुए भाग निकले। घटना सरिता पैलेस के पास की है।
मधु के बेटे प्रशांत गुप्ता के मुताबिक, उनकी मां 18 सितंबर की सुबह करीब सात बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। वह सरिता पैलेस के पास पहुंचीं, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और जबरन कान की बाली खींचकर भाग गए। पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद मधु डर गईं और घर लौट आईं। देर शाम प्रशांत के घर पहुंचने पर उन्होंने घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रशांत ने जानकीपुरम थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी।इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।