{"_id":"6aba7bd433eb4adaa30e2591","slug":"video-uncle-and-nephew-die-in-road-accident-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क हादसे में चाचा- भतीजे की माैत, एक साथ सजी दोनों की चिताएं; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क हादसे में चाचा- भतीजे की माैत, एक साथ सजी दोनों की चिताएं; परिवार में मचा कोहराम
आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर बाह के छदामी मठ के पास शनिवार रात 9 बजे तेज रफ्तार वाहन ने मैनपुरी के दरवाह गांव (हाल निवासी बरुआ नगर बाह) के नाहर सिंह (60) एवं उनके भतीजे (मुंह बोला बेटा) नेकराम (55) को रौंद दिया था, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी सुदामा ने बताया कि पति नाहर सिंह एवं नेकराम एक दूसरे की परछाई थे। साथ खाते थे, काम करते थे और साथ में ही सोते थे। दोनों को मौत खींच ले गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों की बटेश्वर के मोक्षधाम में एक साथ चिताएं जली तो विदाई देने वाले भी बोल उठे कि मौत भी उनको अलग नहीं कर सकी। सुदामा और उसकी बेटी हेमा ने बताया कि बरुआ नगर के सुभाष उनको खेत पर चलने के लिए बुला कर ले गये थे। बारिश की बजह से रोकने की कोशिश की, लेकिन मौत उनको खींच ले गई। चाचा-भतीजे को अस्पताल में लाया गया। सुभाष के न मिलने पर तलाश की गई। शनिवार रात 11 बजे वह मेहरा पर सोते हुए मिले। घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाह से उनको एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस पूछताछ के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा कैसे हुआ?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।