फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Protest Outside CEC Gyanesh Kumar’s Agra Residence, Soot Smeared on Gate

यूपी न्यूज: मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने दीवारों पर पोती कालिख; जमकर हुई नारेबाजी

Mon, 28 Sep 2026 12:47 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 12:47 PM IST
सार

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गेट पर कालिख पोतकर आपत्तिजनक शब्द लिखे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताया।
 

विज्ञापन
Congress Protest Outside CEC Gyanesh Kumar’s Agra Residence, Soot Smeared on Gate
प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उनके घर पर कालिख पोतकर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


एसआईआर में वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजय नगर कालोनी स्थित मूल निवास पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। 
विज्ञापन




अनिल यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी, पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल के निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। मुकेश धनगर ने कहा कि पात्र मतदाता का नाम हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में उमेश शर्मा, विक्रम बाल्मीकि, मनोज गौड़, आदित्य तिवारी, विपुल पाठक, बालवीर प्रधान, हाकिम सिंह छोकर, करण निषाद, राजा गौतम, नरेंद्र शर्मा, पंकज चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, संदीप मौजूद रहे। 

कांग्रेस के मथुरा जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भाजपा से साथ वोट चोरी कर सरकार बनाई है। उनका आरोप है कि मथुरा में भी वोट चोरी करके हेमा मालिनी को जीत दिलाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेता उनके खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं  के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed