{"_id":"68cc33da25794bf31c0e7e1e","slug":"video-tulsi-shaligram-marriage-took-place-at-janakpuri-festival-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सिया रघुवर जी के संग पड़न लागी भांवरिया...जनकपुरी महोत्सव में संपन्न हुआ तुलसी सालिगराम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सिया रघुवर जी के संग पड़न लागी भांवरिया...जनकपुरी महोत्सव में संपन्न हुआ तुलसी सालिगराम विवाह
गुड़िया सी सजी तुलसी माता और राजकुंवर से भगवान सालिगराम। मंडप पर कन्यादान के लिए बैठे राजा जनक और रानी सुनैना साथ में परिजन। विवाह के मंगलगीत और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बृहस्पतिवार को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में तुलसी सालिगराम विवाह का विवाह वैदिक रीति से संपन्न कराया गया। श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से बृहस्पतिवार को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में तुलसी सालिगराम विवाह संस्कार के माध्यम से प्रभु राम और जगत जननी मां जानकी का विवाह संपन्न हुआ। एक ओर श्री राम जय राम जय जय राम नाम का सुमधुर भजन माहौल में भक्तिरस घोल रहा था तो वहीं मंगलम भगवान के मंत्रोच्चार में 5 सहयोगी ब्राह्मणों के साथ पं. वेद प्रकाश प्रचेता ने सप्तपदी संपन्न करवाया। राजा जनक बने राजेश अग्रवाल, रानी सुनयना अंजू अग्रवाल ने तुलसी माता के कन्या के रूप में पैर पूजे। इस दौरान कन्यादान लेने के लिए महिलाओं की होड़ लगी रही। सुहाग का सामान, कपड़े, फल, मेवा, पायल और बिछुओं आदि से कन्यादान लेने के लिए महिलाओं की भीड़ अपनी बारी का इंतजार करती नजर आई। मंडप के दौरान परिवार की महिलाएं आज तुलसा को प्यारी दुल्हन बनाओ सखियों, सज के चली तुलसा प्यारी और तुलसा तेरी मेहंदी में नाम सालिगराम का है जैसे मंगलगीत गाती रहीं। फेरों के साथ ही विवाह की रस्म संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।