{"_id":"68cbde63091e40b0000e6e1a","slug":"video-saltanapara-pahaca-matara-opa-rajabhara-na-rahal-gathha-para-kasa-taja-bl-hama-lga-paramanae-bma-ha-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर पहुंचे मंत्री ओपी राजभर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- हम लोग परमाणु बम हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर पहुंचे मंत्री ओपी राजभर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- हम लोग परमाणु बम हैं
सुल्तानपुर में सुभासपा चीफ व जिले के प्रभार मंत्री ओपी राजभर ने गुरुवार को अपने दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी पर तंज कसा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ''राहुल गांधी को नहीं पता की इधर राजभर है। वो हाइड्रोजन बम बना रहे हैं और हम इलेक्ट्रान-न्यूट्रॉन और प्रोटान मिलकर परमाणु बम बना रहे हैं।'' कांग्रेस के लिए निषाद पार्टी के चीफ डॉ संजय निषाद, अपना दल की अनुप्रिया पटेल और सुभासपा मिलकर परमाणु बम हैं।
मंत्री ने आगे कहा कि 60 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। वे कितना दलित-पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का भला किए। वे खुद घूम-घूम कर कह रहे हैं इनका भला नहीं है। उन्हें पता नहीं यहां राजभर हैं। हम परमाणु बम बना रहे हैं। वहीं गाजीपुर में हुए सुभासपा कार्यकर्ता की पिटाई पर मंत्री ने कहा हमारा कार्यकर्ता फोटो खिंचाने के चक्कर मे पीटा गया, उत्साहित होकर कार्यकर्ता आगे निकलने के चक्कर मे पीटा गया, दरोगा समझ नही पाई। सैकड़ों लोग गए थे, थोड़ा का नौजवान जोश में रहता है, फोटो खिंचवाने के चक्कर सिपाही और इंस्पेक्टर के बीच में निकल पड़ा, इसी वजह से ऐसा हुआ और कोई वजह नहीं है।
पीला गमछा पहनने पर हुई कार्यकर्ता की पिटाई पर राजभर ने कहा सैकड़ों लोग गए थे, केवल उसी के साथ ऐसा क्यों हुआ, अगर सबके साथ हुआ होता तो हम आपकी बात से सहमत होते। थोड़ी से कमजोरी थी वो भावना में चला गया, इंस्पेकर समझ नहीं सकी और उसके साथ ऐसा हो गए। वहीं अखिलेश यादव के ओपीराजभर और पार्टी कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो ट्वीट कर तंज करने पर बोलेअखिलेश की सरकार में जीते हुए प्रधान को फिंकवा दिया जाता था, सपा सरकार में जिला पंचायत और प्रमुख को हरवा दिया जाता था, उन्हें गुंडों की सरकार कहा जाता था। अपराधी छुट्टा सांड की तरह घूमते थे। अखिलेश के पास कोई काम है नहीं। पूर्व की सरकारों में दंगों और कर्फ्यू होते थे, उससे लोगों को मिली निजात।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।