{"_id":"6aa5931369628523f205405c","slug":"video-three-men-stopped-bus-and-beat-up-driver-in-filmy-style-fir-registered-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिल्मी स्टाइल में बस रुकवाकर चालक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिल्मी स्टाइल में बस रुकवाकर चालक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
आगरा के अछनेरा के गांव रायभा में बुधवार रात कंपनी के मजदूरों को छोड़कर लौट रहे बस चालक को बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया। बस रुकवाकर चालक की पिटाई की। उसका मोबाइल फोन तोड़कर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा क्षेत्र के अटूस निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया वह मंगूर्रा स्थित एक कंपनी में बस चालक है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह बस से मजदूरों को ताजपुर नगरिया छोड़ने गया था। लौटते समय रायभा स्थित सिद्धविनायक स्कूल के पास दो बाइकों पर सवार तीन युवकों ने बाइक आगे लगाकर बस रुकवा ली। बस से खींचकर उसे लात-घूंसों से पीटा। आरोपी उसका मोबाइल फोन तोड़कर भाग गए। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।