{"_id":"6aafc3dd0da1c3d8570d1376","slug":"video-three-dcps-and-two-additional-dcps-transferred-from-agra-police-commissionerate-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा पुलिस कमिश्नरेट के तीन डीसीपी और दो एडीसीपी का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा पुलिस कमिश्नरेट के तीन डीसीपी और दो एडीसीपी का तबादला
डीजीपी के आदेश पर शनिवार को आगरा कमिश्नरेट से तीन डीसीपी और दो एडिशनल डीसीपी का अन्य जनपद में तबादला हुआ है। उनके स्थान पर पांच नए आईपीएस अफसरों और एक पीपीएस को आगरा में तैनाती मिली है। इससे कमिश्नरेट की पुलिसिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है। नए अधिकारियों के आने की भनक लगते ही महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुराने पुलिसकर्मी नए अधिकारियों से तालमेल के रास्ते ढूंढ रहे हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार को पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज, डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा को एसपी, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव को अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत और अपर पुलिस उपायुक्त पूनम सिरोही को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं डीसीपी कानपुर नगर रविन्द्र कुमार, डीसीपी गौतमबुद्धनगर साद मियां, गोरखपुर से ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और अंबेडकरनगर से हेमेंद्र कुमार को आगरा भेजा गया है। एएसपी सहारनपुर मनोज कुमार यादव को एडीसीपी आगरा और राजकुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ को एडीसीपी आगरा बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।