{"_id":"6a9b06f97435aa664802015a","slug":"video-suit-filed-against-film-actress-and-mp-kangana-ranaut-dismissed-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद खारिज
भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत पर दायर वाद को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को खारिज करने के आदेश दिए। लिखा कि जो घटना वर्णित की गई है, उससे न तो वादी पीड़ित है और न व्यथित है। भाजपा सांसद पर छात्रों को गटर जेनरेशन कहने और अभिभावकों का अपमान करने का आरोप लगाया गया। राजीव गांधी बार के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने परिवाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि नीट और अन्य परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से करोड़ों छात्र आहत हुए हैं। कई छात्रों ने तनाव में आकर आत्महत्या भी कर ली। इन घटनाओं के विरोध में हजारों छात्रों ने दिल्ली जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। सांसद कंगना रणौत ने 27 जुलाई, 2026 को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।