{"_id":"6a96db9d78e255645107d406","slug":"video-state-women-commission-seeks-action-in-gang-rape-of-minor-on-moving-bus-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चलती बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म पर राज्य महिला आयोग सख्त, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चलती बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म पर राज्य महिला आयोग सख्त, मांगा जवाब
राजधानी दिल्ली में चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी के साथ चालक और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस शिकायत को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने बेहद गंभीरता से लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त को पत्र जारी कर तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने इस घटना को अत्यंत गंभीर, संवेदनशील और चिंताजनक करार दिया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को निर्देशित किया है कि मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ प्रचलित कानून के तहत कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की सुरक्षा, गरिमा और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उसे नियमानुसार आवश्यक सहायता व संरक्षण उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही, दर्ज एफआईआर, विवेचना की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत आख्या फैक्स या ई-मेल के माध्यम से आयोग को अविलंब भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।