फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाैफनाक खुलासा: लाश के 18 टुकड़े, मैदा में पकाए, बैग में भरकर ट्रेन में रखे; दंपती ने इसलिए की निशा की हत्या

Tue, 01 Sep 2026 08:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 01 Sep 2026 08:56 PM IST
सार

ट्रेन में मिले मानव अंग के मामले में पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि युवती की हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी। हत्या के बाद आरोपी पति-पत्नी मणिपुर भाग गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
husband and wife murdered young woman amidst love triangle packed her body parts into bag and placed it train
निशा हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हयातुन निशा हत्याकांड में गिरफ्तार माणिक उद्दीन लस्कर और उसकी पत्नी भगवती माझी से पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, माणिक और निशा के बीच करीब छह महीने से प्रेम संबंध था। निशा अपने पति से अलग रह रही थी।


 
husband and wife murdered young woman amidst love triangle packed her body parts into bag and placed it train
आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रॉली बैग में लाश के टुकड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि 22 वर्षीय माणिक और 38 वर्षीय निशा के बीच संबंधों की जानकारी उसकी 21 वर्षीय पत्नी भगवती को हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। गुडुवांचरी के किराए के मकान में तीनों साथ रहने लगे तो विवाद और बढ़ गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इसी वजह से निशा की हत्या की साजिश रची गई। हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए। कुछ हिस्से बड़े बर्तनों में रखे गए, जबकि धड़ समेत अन्य हिस्से लाल रंग के ट्रॉली बैग में भरकर चेन्नई सेंट्रल से तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में रख दिए थे। 

 
husband and wife murdered young woman amidst love triangle packed her body parts into bag and placed it train
निशा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरतलब है कि 5 अगस्त को आगरा कैंट पहुंची तमिलनाडु एक्सप्रेस में शव के टुकड़े मिलने पर जीआरपी ने जांच शुरू की थी। इसके बाद चेन्नई आरपीएफ ने चेन्नई रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। करीब 350 कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई थी, तब खुलासा हुआ। आरोपियों को इस बात का भरोसा नहीं था कि मामला ऐसे खुल जाएगा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों चेन्नई से भागकर पूर्वोत्तर की ओर चले गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband and wife murdered young woman amidst love triangle packed her body parts into bag and placed it train
आगरा कैंट स्टेशन पर चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस में ट्रॉली बैग में लाश के टुकड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मणिपुर से गिरफ्तारी के बाद उन्हें चेन्नई लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब प्रेम प्रसंग के अलावा पैसों के लेन-देन और हत्या की पूरी साजिश की भी जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
husband and wife murdered young woman amidst love triangle packed her body parts into bag and placed it train
आगरा कैंट स्टेशन पर मिले थे लाश के टुकड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्राॅली बैग में मिले थे मानव अंग
चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस (12621) की जनरल बोगी में ट्रॉली बैग में मानव अवशेष से मिलने से आगरा कैंट स्टेशन पर सनसनी फैल गई थी। बैग से दुर्गंध उठने पर यात्री ने इसकी जानकारी दी थी। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी ने बैग को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बैग चेन्नई से रखे जाने की आशंका थी। बैग में पॉलिथीन में लिपटे हुए मानव अंग मिले थे। पुलिस की जांच में सामने आया था कि शरीर के कुछ हिस्सों को मैदा और सब्जी में मिलाकर पकाया गया था। जीआरपी सीओ के अनुसार युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की है। लाश के 18 टुकड़े किए गए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed