फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   10-month-old child dies after being hit by car in Etah

भयानक हादसा: कार ने राैंदा 10 माह का मासूम, सिर के ऊपर से निकल गया पहिया; दृश्य देख कांप गए लोग

Tue, 01 Sep 2026 07:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 01 Sep 2026 07:58 PM IST
सार

यूपी के एटा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। कार ने 10 माह के मासूम को राैंद दिया। कार का पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से निकल गया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
10-month-old child dies after being hit by car in Etah
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के राजा का रामपुर में मड़िया चौराहे के पास मंगलवार की शाम कार की चपेट में आने से 10 माह के अबोध बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन


थाना मोहम्मदाबाद के गांव मुसारक निवासी हिना अपने दस माह के बेटे गुलशन के साथ मायके आई थीं। उनका मायका कस्बे के मोहल्ला मालियान निवासी जगदीश के यहां है। मंगलवार को हिना परिवार के साथ लोहे पीटने का काम कर रही थीं। इसी दौरान गुलशन पास में खेल रहा था। मड़िया चौराहे की ओर से थाने की तरफ जा रही कार ने खेल रहे गुलशन को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


कार का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मां हिना का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के मामा जितेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से निकल गया। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। वाहन और चालक की पहचान के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed