{"_id":"6a968f8b29cd354a9e0164e2","slug":"agra-police-arrested-rewardy-thief-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी होने पर अनूठी प्रतिज्ञा: थाने के काटे चक्कर, पत्नी छोड़ गई घर, चार साल बाद पकड़ा चोर; कटवाएंगे बाल-दाढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी होने पर अनूठी प्रतिज्ञा: थाने के काटे चक्कर, पत्नी छोड़ गई घर, चार साल बाद पकड़ा चोर; कटवाएंगे बाल-दाढ़ी
Tue, 01 Sep 2026 03:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:24 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में एक चाैंका देने वाला मामला सामने आया है। घर में चोरी की एक व्यक्ति को इस कदर पीड़ा पहुंची कि उसने बाल और दाढ़ी न कटवाने का फैसला किया। रोज थाने के चक्कर लगाए। करीब चार साल बाद जब पुलिस ने चोर को पकड़ा तो पीड़ित व्यक्ति ने प्रतिज्ञा पूरी होने पर बाल और दाढ़ी कटवाने का फैसला किया।
विज्ञापन
चार साल बाद पकड़ा गया चोर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सैंया निवासी इंटर कॉलेज संचालक एवं पूर्व प्रधान उदय सिंह की चार साल पुरानी प्रतिज्ञा आखिरकार पूरी हो गई। वर्ष 2022 में उनके घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी के साथ लाइसेंसी रायफल चोरी हो गई थी। रायफल चोरी होने पर लोगों की टिप्पणी उन्हें इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने प्रण लिया कि जब तक रायफल बरामद नहीं होगी, तब तक वह बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। मंगलवार को पुलिस ने रायफल बरामद कर ली तो उदय सिंह ने पुलिस का धन्यवाद किया और बाल-दाढ़ी कटवाने के लिए चले गए।
रायफल की बरामदगी के लिए वह रोज कॉलेज के बाद पुलिस के चक्कर लगाते रहे। इस दौरान पत्नी के नाराज होकर मायके चले जाने के बावजूद उन्होंने अपना प्रण नहीं छोड़ा। इधर, खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने फजीहतपुरा कट से 25 हजार रुपये के इनामी शातिर नकबजन ध्रुव सिंह को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से चोरी की लाइसेंसी रायफल, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस, 50 हजार रुपये और बाइक बरामद हुई। आरोपी पर कागारौल थाने में नकबजनी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पहले उस पर 10 हजार रुपये का इनाम था, जिसे बढ़ाकर 25 हजार किया गया था। पूछताछ में उसने साथियों के साथ कई चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस फरार बब्लू और अनिरुद्ध की तलाश कर रही है। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने कार्रवाई की जानकारी दी।