{"_id":"6aaa78227a653021a9065fe2","slug":"video-shrine-removed-at-tundla-railway-station-after-afternoon-prayers-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टूंडला रेलवे स्टेशन पर दोपहर की नमाज के बाद हटाई गई मजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टूंडला रेलवे स्टेशन पर दोपहर की नमाज के बाद हटाई गई मजार
रेलवे स्टेशन से 160 किमी प्रतिघण्टा की स्पीड से ट्रेनों के चलाने, सौन्दर्यीकरण और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने बुधबार सुबह रेलवे स्टेशन से हटाए गए श्री हनुमान मंदिर के बाद दोपहर बाद मजार को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। रेल अधिकारियों व भारी पुलिस बल के बीच मजार को शांतिपूर्ण माहौल में प्लेटफार्म से हटाकर लाइन पार नए स्थल पर पहुंचा दिया गया। बताते चलें कि देश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ व उनको होने वाली असुविधाओं को देखते हुए वहां से धार्मिक स्थलों को हटाने के कार्य किया तेजी से किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/ 3 के मध्य रेल ट्रैक के बीच बने श्री हनुमान मंदिर को हटाने की प्रक्रिया पूर्ण विधि विधान से साधुओं व आचार्यों के मंत्रोचारण के बीच की गई। मंदिर की सभी प्रतिमाओ को नए स्थल पर पहुंचाया गया। इसके उपरान्त दोपहर में नमाज के बाद प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्थित सैयद बाबा की मजार को हटाने के लिए मुस्लिम समुदायों के लोग पहुंचे। यहां रेल अधिकारियों व भारी पुलिस बल के बीच प्लेटफार्म से मजार हटाने का कार्य शुरू किया गया। करीब एक घंटे तक चली प्रक्रिया में मजार को प्लेटफार्म से हटाकर वाहन के माध्यम से लाइन पार क्षेत्र में ले जाया गया। जहां पहले से ही मजार के लिए बनाये चबूतरे पर मजार को स्थापित किया गया। शांत पूर्ण माहौल में दोनों धार्मिक स्थलों के स्थानांतरित होने पर रेल अधिकारियों सिविल प्रशासन व पुलिस ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।