{"_id":"69c1412e7530142d6b095313","slug":"video-robbers-who-looted-jeweler-in-agra-arrested-in-an-encounter-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में सराफा से लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन आरोपी दबोचे; एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में सराफा से लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन आरोपी दबोचे; एक के पैर में लगी गोली
बिचपुरी से रुनकता वाले मार्ग पर गांव सदरवन के पास 17 मार्च को लूट हुई थी। गांव अटूस निवासी नीरेश बिचपुरी में अपनी दुकान बंद कर रिश्तेदार युवक के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में पीछा करते हुए आए तीन बदमाशों ने जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें एक बाइक पर तीन बदमाश जाते नजर आए। इसमें से एक का चेहरा साफ था। उसकी फोटो को यक्ष एप में डाला गया। उसके खिलाफ कुछ प्राथमिकी दर्ज थीं। इस पर पुलिस उसके घर तक पहुंच गई। वह भागा हुआ है। पुलिस ने उसके कई सहयोगियों को शक के आधार पर थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को लूट में सुराग मिल गए। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी रोहित गोस्वामी, अंकित भगौर, प्रिंस को पथौली नहर के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी रोहित गोस्वामी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।