{"_id":"6aa12df5bf97d32ab106335a","slug":"video-relief-for-agra-passengers-sleeper-coach-added-to-subedarganj-valsad-special-train-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के यात्रियों को राहत, सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन में बढ़ा स्लीपर कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के यात्रियों को राहत, सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन में बढ़ा स्लीपर कोच
आगरा के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच स्थायी रूप से बढ़ाया गया है। ट्रेन आगरा के ईदगाह स्टेशन पर रुकती है। इससे आगरा के यात्रियों को सीट की सुविधा प्राप्त हो सकेगी |
आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 04177 सूबेदारगंज-वलसाड ईदगाह स्टेशन पर दोपहर 1:40 बजे आती है और 1:45 बजे रवाना होती है। वापसी में 04178 वलसाड-सूबेदारगंज ईदगाह पर सुबह 9:00 बजे आती है और 9:05 बजे रवाना होती है। उन्होंने बताया कि
ट्रेन संख्या 04177 में स्लीपर कोच आठ से बढ़ाकर नौ और कुल कोच 19 से बढ़ाकर 20 किए गए हैं। यह बदलाव 8 सितंबर मंगलवार से किया गया है, जबकि वापसी ट्रेन में 9 सितंबर से प्रभावी है। इससे आगरा से गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को स्लीपर श्रेणी में अतिरिक्त सीटें मिलेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।