फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पत्नी का बेरहमी से काटा गला, फिर लाश के साथ भी की हैवानियत; पति ने जिस तरह की हत्या दहल गया दिल

Wed, 09 Sep 2026 08:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 08:34 AM IST
सार

एक महीने बाद घर लौटे विवेक ने पत्नी किरन से झगड़े के बाद लोहे के पाइप से हमला किया और गला काटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने किरन के कुंडल, बिछुए और चूड़ियां भी नोंच लिए और मकान बनवाने के लिए रुपये लाने का दबाव बनाता था।
 

विज्ञापन
Husband Returns After a Month Kills Wife and Flees With Her Earrings Toe Rings and Bangles
पत्नी का बेरहमी से काटा गला - फोटो : अमर उजाला
एक महीने बाद घर पहुंचा विवेक पत्नी किरन को ठिकाने लगाने की पूरी तैयार करके आया था। घर में घुसते ही झगड़ा शुरू कर दिया। पत्नी वजह समझ पाती तब तक उसने लोहे के पाइप से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरी तो विवेक ने गला काट कर हत्या कर दी। क्रूरता यहीं नहीं थमी, किरन के कान के कुंडल नोंच लिए। पैरों के बिछुए और चूड़ियां भी खींच ले गया।


किरन के कानों पर कुंडल खींचने के निशान पुलिस और जुटे लोगों ने भी देखे। घटनास्थल की स्थिति देखने के बाद किरन के परिजन ने भी यही आरोप लगाए। घर में सामान और टिन शेड भी टूटा पड़ा था। इससे आशंका है कि पत्नी ने बचने का प्रयास किया लेकिन जान नहीं बचा सकी। मृतका के भाई ललित ने बताया कि किरन उनकी इकलौती बहन थी। पिता ने दो बीघा खेत बेचकर शादी की थी। करीब एक माह पहले ही किरन मायके से ससुराल गई थी।


 
Husband Returns After a Month Kills Wife and Flees With Her Earrings Toe Rings and Bangles
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ललित ने बताया कि विवेक को मायका पक्ष के लोग पसंद नहीं थे। इसी वजह से वह रक्षाबंधन पर भी बहन से राखी बंधवाने नहीं आ सका। जीजा कई बार बहन को 15-15 दिन तक खाना तक नहीं देता था। इस पर एक होटल से उसके लिए खाना भेजने की व्यवस्था कर दी थी। इस बारे में पता चलने पर भी वो बहन को पीटा करता था। उधर, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। उसके दोस्त और रिश्तेदारों के बारे में भी पता किया जा रहा है।
Husband Returns After a Month Kills Wife and Flees With Her Earrings Toe Rings and Bangles
भाई ललित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका के भाई ललित ने थाना खंदाैली में तहरीर दी। इसमें पति विवेक, ससुर राजकुमार, जेठ भानू, भाभी नीतू, सास और एक अन्य व्यक्ति यश प्रधान को नामजद किया गया है। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Returns After a Month Kills Wife and Flees With Her Earrings Toe Rings and Bangles
झाड़ियों में हथियार की तलाश करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों पर भड़के, बोले- क्यों नहीं सुनी आवाज
घटना की जानकारी पर आए मृतका के परिजन पड़ोसियों पर भड़क गए। उनका कहना था कि बेटी की हत्या कर दी गई। घर में आए दिन झगड़ा होता था। तब पड़ोसी भी देखा करते थे। इस बार हत्या कर दी गई। किसी ने आवाज क्यों नहीं सुनी। अगर कोई आ जाता तो बेटी की जान बच जाती। बच्चों को भी वो नहीं ले जा पाता। आरोपी को भी पकड़ा भी जा सकता था।

 
विज्ञापन
Husband Returns After a Month Kills Wife and Flees With Her Earrings Toe Rings and Bangles
घर के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकान बनवाने के लिए मांगे थे रुपये
विवेक मकान बनवाने के लिए पत्नी पर घरवालों से रुपये लाने का दबाव बनाता था। दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी। किरन के पिता विजेंद्र सिंह ने कई बार ससुरालियों से बात की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। किरन ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की थी। उसे नहीं पता था कि पति हत्या कर देगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed