Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut Seva Samaj Sanstha celebrated Girls and Literacy Day, gave the message of strengthening women society only through education and self-reliance.
{"_id":"6aa04f86b35dfdfde903704a","slug":"video-meerut-seva-samaj-sanstha-celebrated-girls-and-literacy-day-gave-the-message-of-strengthening-women-society-only-through-education-and-self-reliance-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेरठ सेवा समाज संस्था ने मनाया बालिका एवं साक्षरता दिवस, शिक्षा और स्वावलंबन से ही महिला समाज को मजबूत होने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेरठ सेवा समाज संस्था ने मनाया बालिका एवं साक्षरता दिवस, शिक्षा और स्वावलंबन से ही महिला समाज को मजबूत होने का दिया संदेश
मेरठ। मंगलवार को कस्बे में आयोजित मेरठ सेवा समाज संस्था की ओर से बालिका एवं साक्षरता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और युवतियों को शिक्षा, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसआई रोशनी वर्मा ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाएं किसी भी प्रकार के भय या संकोच में न रहें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आगे आएं। शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से महिलाएं स्वयं को मजबूत बना सकती हैं। महिला कर्मचारी आंगनबाड़ी संघ की जिला अध्यक्ष संतोष परमार ने महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित और जागरूक महिला केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।