{"_id":"6a9d530607ed1498f3026b1e","slug":"video-randhir-singh-kaka-appointed-district-president-of-lokdal-kisan-morcha-in-agra-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में लोकदल किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने रणधीर सिंह काका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में लोकदल किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने रणधीर सिंह काका
आगरा में राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रणधीर सिंह काका को सौंपी गई है। रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह काका ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को किसानों तक पहुंचाने के साथ ही जिले के अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन और प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा के नेतृत्व में किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन मजबूती से कार्य करेगा। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह, महासचिव मनजीत फौजी, जगदीश सिंह,हरवीर सिंह, हर्ष गौतम,जगवीर सिंह जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।