{"_id":"6aeca0499f409c65b50515fa","slug":"video-railway-employees-protest-continues-after-aom-death-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एओएम की माैत के बाद रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, चौथे दिन निकाला कैंडल मार्च; डीआरएम कार्यालय पर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एओएम की माैत के बाद रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, चौथे दिन निकाला कैंडल मार्च; डीआरएम कार्यालय पर नारेबाजी
सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) अभिषेक सिंह कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों का आंदोलन लगातार चौथे दिन जारी रहा। बृहस्पतिवार शाम नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के बैनर तले कर्मचारियों ने यूनियन कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला। यहां वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके तत्काल स्थानांतरण और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। शाम पांच बजे मंडल मंत्री सुकेश यादव के नेतृत्व में निकले मार्च में कर्मचारी हाथों में लाल बैनर और मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर पहुंचे। डीआरएम कार्यालय के गेट पर पहुंचकर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सीनियर डीओएम कुर्सी छोड़ो-कुर्सी छोड़ो के नारे लगाए। इस दौरान कार्यालय के गेट पर आरपीएफ के जवान तैनात रहे। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सीनियर डीओएम की कथित प्रताड़ना, तानाशाहीपूर्ण कार्यशैली और काम के लगातार दबाव से परिचालन विभाग के कर्मचारियों में भय और मानसिक तनाव का माहौल है। उन्होंने रेल प्रशासन से मामले की जांच के लिए समिति गठित करने, निष्पक्ष जांच कराने और सीनियर डीओएम का आगरा से तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और प्रतिदिन प्रदर्शन कर एओएम को न्याय दिलाने की आवाज उठाई जाएगी। प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड राकेश पाठक, हरिओम भारद्वाज, साजमा परवीन, नीरज परिवार, शाखा सचिव अभिमन्यु वर्मा, बृजपाल सिंह, रवींद्र सिंह, महेश बघेल, आयुष यादव और प्रकाश चंद सहित दर्जनों रेलकर्मी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।