{"_id":"6aeca88d7cf9334db402192f","slug":"400-litres-of-mustard-oil-seized-in-nagla-padi-16-samples-collected-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर मिलावटखोरी: खाद्य विभाग ने सीज किया 400 लीटर सरसों का तेल, जांच के लिए भेजे खोआ-पनीर के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर मिलावटखोरी: खाद्य विभाग ने सीज किया 400 लीटर सरसों का तेल, जांच के लिए भेजे खोआ-पनीर के सैंपल
Thu, 05 Nov 2026 09:32 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 05 Nov 2026 09:32 PM IST
सार
त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट की आशंका पर 400 लीटर सरसों का तेल सीज किया है।
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने सीज किया सरसों का तेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावट की आशंका पर नगला पदी में 400 लीटर सरसों का तेल सीज किया है। तेल, दूध, खोआ, पनीर समेत अन्य खाद्य सामग्री के 16 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दयालबाग के नगला पदी में खाद्य कारोबारी राजकुमार के प्रतिष्ठान की जांच की। यहां पर ड्रमों में सरसों का तेल भरा हुआ था। टीम को शुरुआती जांच में तेल में मिलावट प्रतीत हुई। ऐसे में ड्रमों में भरे 400 लीटर तेल को सीज कर दिया है। इसकी कीमत 72 हजार रुपये है। जांच के लिए इसका नमूना भी लिया है।
रहलई में रामकिशोर, दारा सिंह और श्याम सुंदर, बृथला में श्यामवीर सिंह और अचल सिंह के यहां से खोआ का नमूना लिया। खेरागढ़ बाजार ऊंटगिर रोड से अनिल बघेल के जय मातादी मिष्ठान भंडार से बूंदी का लड्डू, हेमंत बंसल के मां केला देवी स्वीट्स से पेड़ा का नमूना लिया। मुख्य चौराहा थाने के पास स्थित सतीश चंद मित्तल के फतेहपुरिया हलवाई के यहां से खोआ, विष्णु कुमार के दाऊजी मिष्ठान भंडार से बूंदी का लड्डू, सुनील बंसल के प्रतिष्ठान से खोआ और राहुल बंसल के अग्रवाल मिष्ठान भंडार से बूंदी का लड्डू का नमूना लिया है। सेवला स्थित अग्रवाल मिष्ठान से आटा लड्डू, दीपक स्वीट्स से बालूशाही, महालक्ष्मी स्वीट से बेसन लड्डू, मारुति एस्टेट स्थित हिंदुस्तान डेयरी से पनीर का नमूना लिया है।