Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cases will be registered against police personnel who have encroached upon government land

यूपी: सरकारी जमीन कब्जाने वाले पुलिसकर्मियों की बढ़ेगी मुश्किल, प्रशासन दर्ज कराएगा केस

Thu, 05 Nov 2026 10:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 05 Nov 2026 10:14 PM IST
सार

आगरा में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले पुलिसकर्मियों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। प्रशासन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
Cases will be registered against police personnel who have encroached upon government land
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के एत्माद्दाैला थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बाद सदर तहसील के अधिकारियों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ पीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। एडीएम प्रोटोकाॅल अमरेंद्र कुमार वर्मा ने तहसीलदार सदर को तीन दिन के भीतर कार्रवाई की अपडेट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें, रामबाग चौराहे से थाना एत्माद्दौला थाना जाने वाली सड़क के किनारे स्थित करोड़ों रुपये की शासकीय भूमि (मौजा चक हफ्त्तम, तहसील सदर, आगरा के खसरा संख्या-392, रकवा 0.965 हेक्टेयर) पर कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा अनधिकृत रूप से व्यक्तिगत मकान बना लिए गए हैं। इस अवैध कब्जे में मुख्य रूप से पुलिसकर्मी भारती सिंह, महेश चंद्र यादव व प्रमोद गौतम का नाम सामने आया है, जिनके द्वारा इस भूमि पर वर्तमान में निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन के संज्ञान में आने पर एसडीएम सदर आगरा द्वारा राजस्व कर्मियों की एक टीम गठित कर मौके पर भेजी गई, लेकिन थाना एत्माद्दौला पुलिस द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान नहीं किया। क्षेत्र के लेखपाल और नजूल मुहर्रिर ने थाना एत्माद्दौला में इस अवैध निर्माण के संबंध में तहरीर भी दी पर स्थानीय थाने स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एडीएम प्रोटोकॉल ने प्रभारी अधिकारी नजूल के तौर पर डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार से मामले में विधिक कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed