{"_id":"6acd0c26320ee2b9db0144d1","slug":"video-preparations-for-voting-are-in-full-swing-officials-inspected-polling-booths-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: मतदान को लेकर तैयारियां जोरों पर, अधिकारियों ने बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: मतदान को लेकर तैयारियां जोरों पर, अधिकारियों ने बूथों का किया निरीक्षण
आगरा में एमएलसी चुनाव के मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एसडीएम स्वाति शर्मा, एसीपी इमरान अहमद और तहसीलदार शिखर मिश्रा ने विकासखंड फतेहाबाद में बनाए गए दोनों बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथों पर मतदाताओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को परखा। बूथ संख्या दो पर रैंप की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मतदाताओं के लिए छांव और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बूथों पर बैरिकेडिंग कराने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को चुनाव से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने और मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। एमएलसी चुनाव का 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार, एडीओ पंचायत नरेंद्र बघेल और प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।