Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
बहराइच: महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव
{"_id":"6accbad316fc65b4270783ea","slug":"video-bharaica-mahal-palsakarama-sa-abhatharata-ka-aarapa-ma-bhajapa-mahal-maraca-ka-paratharashana-kagarasa-karayalya-ka-kaya-gharava-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव
बहराइच: दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की के विरोध में सोमवार दोपहर 12 बजे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बहराइच में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने नगर के पीपल तिराहे पर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध जताया।
भाजपा महिला मोर्चा की संयोजक सोनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के सामने एकत्र हुईं। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर हुई धक्का-मुक्की को लेकर नाराजगी जताई।
इस मौके पर संयोजक सोनी श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कथित तौर पर की गई धक्का-मुक्की के विरोध में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की संयोजक सोनी श्रीवास्तव, अभिलाषा वर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।