{"_id":"6aedeb7bfeb767b1e10a08e2","slug":"video-police-conducted-foot-march-during-the-festival-of-diwali-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: त्योहार पर पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, कारोबारियों से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: त्योहार पर पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, कारोबारियों से की ये अपील
दीपावली त्योहार को लेकर शुक्रवार को डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बा फतेहाबाद में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सराफा कारोबारियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। डीसीपी पूर्वी ने अवंती चौक, अंबेडकर चौक, गांधी चौक और सदर बाजार सहित प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल 112 या थाना पुलिस को सूचना दें। साथ ही प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को बिना नंबर के वाहनों की रोकथाम के लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि दीपावली त्योहार को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। कस्बे के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में भी बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक शिव प्रकाश, यासिर बेग, ज्वाला प्रसाद सहित बड़ी सख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।