{"_id":"6ac25862dbe21ef2860277d6","slug":"video-oil-spills-on-highway-people-arrive-with-drums-and-buckets-to-collect-it-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे पर तेल फैला, लूटने के लिए ड्रम और बाल्टी लेकर पहुंच गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे पर तेल फैला, लूटने के लिए ड्रम और बाल्टी लेकर पहुंच गए लोग
इंडियन ऑयल डिपो एत्मादपुर से पेट्रोल-डीजल लेकर फिरोजाबाद के रसूलाबाद जा रहा टैंकर शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे हाईवे स्थित फतेह सिंह की पुलिया पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिरोजाबाद की ओर से गर्डर लेकर आगरा जा रहे ट्रेलर ने टैंकर में टक्कर मार दी जिससे टैंक फट गया। उसमें भरा डीजल हाईवे पर बहने लगा। तेल का रिसाव होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जान जोखिम में डालकर ड्रम और बाल्टियां लेकर पहुंच गए और डीजल भरने की होड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। टैंकर के सहायक शिवदत्त ने बताया कि चालक रमाकांत टैंकर एत्मादपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो से ला रहे थे। टैंकर में करीब तीन हजार लीटर पेट्रोल और नौ हजार लीटर डीजल भरा था। हादसे में टैंक का डीजल वाला हिस्सा फट गया। इससे करीब तीन हजार लीटर से ज्यादा डीजल बह गया। गनीमत रही कि पेट्रोल वाले हिस्से को क्षति नहीं पहुंची। तेल बहने से तीन लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे स्थित फतेह सिंह की पुलिया दुर्घटना का पॉइंट बन गई है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। डिपो से सैकड़ों टैंकरों का आवागमन होता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। यहां पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।