{"_id":"6ae471e4ba81cfc3b90bc95a","slug":"video-nsui-activists-attempted-to-burn-an-effigy-of-agra-college-principal-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा कॉलेज प्राचार्य के पुतले के लिए छीनाझपटी, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा कॉलेज प्राचार्य के पुतले के लिए छीनाझपटी, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
एनएसयूआई के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस के गेट नंबर दो पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम का पुतला फूंकने पहुंचे। पुलिस ने इनको पुतला जलाने नहीं दिया। खंदारी पर प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं को पुतला न दहन करने की बात कही। कार्यकर्ताओं के न मानने पर पुलिस पुतले को छीनने लगी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार का आरोप है कि कॉलेज में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। भ्रष्टाचार हो रहा है। इसकी शासन जांच कराए। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम का कहना है कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता विधि पाठ्यक्रम में गलत तरीके से अपने चहेतों का प्रवेश दिलाने के लिए दबाव बना रहे हैं। मना करने पर आरोप लगा रहे हैं। कोर्ट में भी आरोप खारिज किए जा चुके हैं। प्रदर्शन में अनिल सूर्यवंशी, रोहित कर्दम, अपूर्व शर्मा, आरव पांडे, रोहित बघेल, अंशु ठाकुर, सूरज सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।