फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife commits suicide after being pressured into prostitution

Agra News: देह व्यापार का दबाव बनाने पर पत्नी ने कर ली आत्महत्या

Fri, 30 Oct 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Wife commits suicide after being pressured into prostitution
आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र में छह दिन पहले घर में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष ने पहले दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पति के पकड़े जाने और छोड़ देने के बाद अब देह व्यापार के लिए दबाव बनाने, आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी गई है। डीसीपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

हरीपर्वत क्षेत्र की महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी जुलाई 2017 में थाना ट्रांस यमुना इलाके में की थी। शादी के बाद से ही पति, सास और ननद अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर उत्पीड़न करते थे। कई बार विवाद पुलिस तक पहुंचा। हर बार माफी मांग कर पति बेटी को साथ लेकर चला जाता था। दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

उत्पीड़न से परेशान होकर बेटी ने परिवार न्यायालय में तलाक का मामला दायर किया। करीब छह महीने पहले फिर समझौता होने पर उसे ससुराल ले गया। महिला का कहना है कि 22 अक्तूबर की सुबह बेटी ने फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। वो बेटी को लेने पहुंचीं। ससुराल वालों ने उसे साथ नहीं आने दिया। उसी रात मौत की सूचना मिली। शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। ससुरालीजन गायब थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल खोलने पर हुई जानकारी

मां का आरोप है कि पति का मोबाइल उनके पास था। 27 अक्तूबर को मोबाइल खोलकर देखा तो उसमें बेटी के अश्लील वीडियो थे। पति बेटी के अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेज रहा था। बेटी से दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर देह व्यापार का दबाव बना रहा था। इसी कारण बेटी ने आरोपियों से परेशान होकर आत्महत्या की है। इसके सारे साक्ष्य हैं।

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने पुलिस से पहले शिकायत की थी। प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। समझौते का दबाव बनाया जाने लगा। पहले दोनों बच्चों के नाम संपत्ति करने की शर्त पर समझौते की बात चली लेकिन सहमति नहीं बनी। आरोपियों ने अपने सटोरिए रिश्तेदार की मदद से पुलिस से सेटिंग कर ली है।







महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है। परिजन से शिकायत देने के लिए कहा था मगर उन्होंने लिखित शिकायत नहीं दी। पति को हिरासत में लिया गया था। प्राथमिकी दर्ज न होने के कारण पूछताछ के बाद परिजन की सुपुर्दगी में दिया गया। मृतका के घरवालों ने अब वीडियो सामने आने की बात कही है। मामले में जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। - श्वेता वर्मा, एसीपी छत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed