{"_id":"6a9ea6bdb11875dfb60b9834","slug":"video-noise-level-in-house-should-be-less-than-50-decibels-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में 50 डेसिबल से कम होना चाहिए शोर, चिकित्सकों ने किया आगाह; इन दिक्कतों का करना पड़ सकता है सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में 50 डेसिबल से कम होना चाहिए शोर, चिकित्सकों ने किया आगाह; इन दिक्कतों का करना पड़ सकता है सामना
घर में बढ़ता शोरगुल भी लोगों के कानों को बीमार कर रहा है। मिक्सी, कूलर, टीवी-मोबाइल की तेज आवाज से कानों में झनझनाहट, खुजली हो रही है। चिड़चिड़ापन भी देखने मिल रहा है। इससे बच्चे और महिलाएं ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। फतेहाबाद रोड स्थित सिजीकॉन-2026 में डॉक्टरों ने व्याख्यान में इसकी जानकारी दी। प्रयागराज के डॉ. लक्ष्मीशंकर ओझा ने बताया कि घर में औसतन 50 डेसिबल से कम आवाज रहनी चाहिए। अब टीवी, मोबाइल, कूलर, मिक्सी-ग्राइंडर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आवाज से 60-80 डेसिबल तक आवाज रह रही है। अगर घर सड़क किनारे है तो ये परेशानी और बढ़ जाती है। इससे लंबे समय तक कानों का गुम रहना, झनझनाहट, दोहरी आवाज आना, झनझनाहट, सांय-सांय की आवाज की परेशानी होने लगती है। तेज बोलने, चिड़चिड़ेपन, नींद कम आने की भी दिक्कत बन रही है। सैफई मेडिकल कॉलेज के डॉ. संजीव यादव ने बताया कि बच्चे और युवाओं में तेज आवाज में संगीत सुनना, ईयरबड्स-हेडफोन लगाने का चलन बढ़ा है। इससे कान की सुनने वाली कोशिकाएं प्रभावित होती हैं। इनको नुकसान पहुंचने से ये परेशानी बन रही हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज के प्राचार्य डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बताया कि 1000 में से 3-5 बच्चे जन्मजात मूक-बधिर पैदा हो रहे हैं। इनके लिए कॉक्लियर इम्प्लांट वरदान साबित हो रहा है। ये महंगी सर्जरी है, ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार की योजना के तहत ये निशुल्क हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।