फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on Police Team in Kasganj: Bike-Borne Men Free Warranted Accused, Seven Booked

पुलिस पर हमला: वारंटी को छुड़ा ले गए बदमाश, चार बाइकों पर आए हमलावर; सात पर एफआईआर हुई दर्ज

Mon, 07 Sep 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 10:41 AM IST
सार

कासगंज में पुलिस टीम वारंटी को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी, तभी चार बाइकों पर आए हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी रोककर हमला कर दिया। हमलावर पुलिस की गाड़ी से वारंटी को जबरन छुड़ाकर ले गए, मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
 

विज्ञापन
Attack on Police Team in Kasganj: Bike-Borne Men Free Warranted Accused, Seven Booked
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के गांव इखोना के पास घेराबंदी कर पुलिस ने एक वारंटी को धर दबोचा। उसे गिरफ्तार कर ले जा रही पुलिस टीम पर बाइक सवार कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया और जबरन वारंटी को छुड़ा ले गए। हमले में ढोलना थाने के पुलिसकर्मियों को गुम चोटें आई हैं। उपनिरीक्षक संजय उपाध्याय की तहरीर पर 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक संजय ने बताया कि वह शनिवार देर शाम कांस्टेबल साजिद और यतेंद्र के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में वांछित रामनाथ निवासी गांव इखोना बाइक लेकर गांव छिछोरा की तरफ से आ रहा है। पुलिस टीम ने गांव इखोना के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देख रामनाथ ने भागने की कोशिश की जिससे उसकी बाइक दीवार से टकराकर गिर गई। पुलिस ने उसे दबोच लिया और ढोलना थाने के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


पुलिस टीम जब गांव छिछोरा और नगला देवी के बीच बंबे के पास पहुंची तो करीब 5:40 बजे 4 बाइकों पर सवार होकर आए करीब छह लोगों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली। पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला बोल दिया। इससे पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी से वारंटी को जबरन खींच लिया और उसे छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने वारंटी को दोबारा पकड़ने की कोशिश की तो हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को धक्का दे दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने आरोपी सर्वेश कुमार, अखिलेश कुमार, टीटू यादव उर्फ अनिल, धर्मेन्द्र कुमार, कैलाश, बृजेश और वारंटी रामनाथ निवासी गांव इखोना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि बाइक सवार हमलावर पुलिस टीम से वारंटी को छुड़ाकर ले गए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed