फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teeth Shaking at 40 Instead of 70 Milk Teeth Not Falling Out in Children Know How to Protect Your Teeth

सावधान: अब 70 के बजाय 40 की उम्र में हिलने लगे दांत, बच्चों में भी ये बड़ी समस्या; जानें कैसे खुद को बचाएं

Mon, 07 Sep 2026 09:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 09:38 AM IST
सार

फास्टफूड और मुलायम खाद्य सामग्री की बढ़ती आदत से बच्चों के दूध के दांत समय पर नहीं उखड़ रहे और जबड़ों का आकार छोटा हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान और फास्टफूड के कारण अब 40 की उम्र में ही दांत हिलने की समस्या सामने आ रही है।
 

विज्ञापन
Teeth Shaking at 40 Instead of 70 Milk Teeth Not Falling Out in Children Know How to Protect Your Teeth
दांत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

 बच्चे हो तुम और अभी दूध के दांत तक नहीं उखड़े...। फास्टफूड-मुलायम खाद्य सामग्री खाने से वयस्क होने पर भी दूध के दांत जमे हुए हैं। साबुत फल, मोटे अनाज न खाने से मसूड़ों की वर्जिश नहीं हो पा रही है। इससे 12 फीसदी के दूध के सभी दांत नहीं गिर रहे हैं। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की एडाकॉन-2026 में डॉक्टरों ने बातचीत में ये जानकारी दी।
विज्ञापन


 

फरीदाबाद के वक्ता डॉ. राहुल ग्रोवर ने बताया कि 8-12 साल तक की उम्र तक दूध के सभी दांत गिर जाते हैं। तीन से चार महीने के शिशु में दूध (कच्चे) के दांत आना शुरू हो जाते हैं। बच्चों के फास्टफूड, फल-सलाद को चाकू से काटकर खाने की आदत के चलते से 10-12 फीसदी बच्चों के दूध के पूरे दांत नहीं गिर रहे। कई तो ऐसे हैं, जिनके वयस्क होने तक भी दूध के दांत बने हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जबड़ों का आकार भी छोटा हो रहा है। इससे पक्के दांतों को मसूड़ों पर पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती, जिससे आड़े-तिरछे दांत आ रहे हैं। इससे बाद में सर्जरी से ठीक कराने पड़ते हैं। कई के अतिरिक्त दांतों को निकालना भी पड़ता है। आड़े-तिरछे दांतों की सफाई आसान नहीं है, इसके चलते इनमें गंदगी जमने और कीड़ा लगने का खतरा भी तीन गुना ज्यादा है।

 
विज्ञापन

लखनऊ के डॉ. प्रवीण कुमार राय ने बताया कि तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान, फास्टफूड, कोल्डड्रिंक के चलते 70-80 फीसदी लोगों में दांत-मसूड़ों की बीमारी मिल रही है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति से 40 की उम्र में दांत हिलने लगे हैं। कई के तो उखाड़ने भी पड़ रहे हैं। 15-20 साल पहले ये स्थिति 60-70 की उम्र में होती थी।
 

चॉकलेट, जेली, पिज्जा-बर्गर, पेटीज समेत अन्य की लत के कारण हर दूसरे बच्चे के दांतों में कीड़ा लगने की परेशानी मिल रही है। दांतों की सफाई, दवा के साथ परिजन और लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। आईडीए अध्यक्ष डॉ. योगेश शर्मा, सचिव डॉ. एनएस लोधी, डॉ. कुशल सिंह, डॉ. मनोज यादव, डॉ. विवेक शाह, डॉ. मेघा यादव, डॉ. राशि गुप्ता, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. अर्पिता जग्गू, डॉ. मोनिका अरोड़ा, डॉ. सोनिया चौधरी ने भी व्याख्यान दिया।

 

ऐसे करें दांतों की देखभाल:
-पान मसाला, तंबाकू, धूम्रपान, फास्टफूड, कोल्डड्रिंक, चॉकलेट से बचें।

-चाय-कॉफी, कोल्डड्रिंक की लत न लगाएं। खाने के बाद कुल्ला करें।
- सप्ताह में दो-5 दिन गुनगुने पानी में सेंधा नमक या फिटकरी का कुल्ला करें।

- मुलायम ब्रश उपयोग करें, दो मिनट से अधिक ब्रश न करें, ब्रश पर दबाव डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed