{"_id":"6a9412f257a7afa8de0f638d","slug":"video-new-industries-cannot-be-set-up-in-agra-due-to-taj-trapezium-zone-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बंदिशों में जकड़े उद्योग, नए लगाना तो दूर, पुराने भी छोड़ रहे शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बंदिशों में जकड़े उद्योग, नए लगाना तो दूर, पुराने भी छोड़ रहे शहर
आगरा में ताज के साये में औद्योगिक विकास गंभीर संकट से गुजर रहा है। उद्योगों की राह में ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) की बंदिशों के चलते जहां नए उद्योग लगने की उम्मीदें दम तोड़ रही हैं, वहीं पुराने भी शहर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। टीटीजेड लागू होने के बाद 292 उद्योग-धंधों पर ताला लग चुका है। वहीं नए निवेश ने भी जेवर की राह पकड़ ली है। लघु उद्योग दिवस पर उद्यमियों को संजीवनी का इंतजार है। सुप्रीम कोर्ट ने यहां 10 अक्तूबर 2024 से नए उद्योगों की स्थापना और विस्तार पर रोक लगा रखी है। विगत 23 जुलाई के नए आदेश से उम्मीद तो जागी लेकिन राह अब भी आसान नजर नहीं है। 410 एमएसएमई इकाइयों के लंबित आवेदनों में आगरा में 208 इकाइयों का सर्वे हुआ। इसमें 128 ने बंदिश और भविष्य की आशंकाओं को लेकर निवेश से हाथ खड़े कर दिए। 80 सूक्ष्म इकाइयों ने मानक पूरे किए हैं। इनका भविष्य अब राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) और केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) की सहमति पर निर्भर करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।