{"_id":"6a93d88a03b8a38e480b6542","slug":"new-website-of-national-chamber-of-industries-and-commerce-launched-in-agra-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर कारोबार से जुड़ी हर जानकारी: चैंबर की नई वेबसाइट लॉन्च, उद्योग और सब्सिडी का भी मिलेगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर कारोबार से जुड़ी हर जानकारी: चैंबर की नई वेबसाइट लॉन्च, उद्योग और सब्सिडी का भी मिलेगा ब्योरा
Sun, 30 Aug 2026 06:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:24 PM IST
सार
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की ओर से नई वेबसाइट को लाॅन्च किया गया है। इस पर उद्योग और सब्सिडी से संबंधित हर जानकारी कारोबारियों को मिल सकेगी।
विज्ञापन
चैंबर की नई वेबसाइट लाॅन्च।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की नई वेबसाइट www.ncicagra.in का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह ने जीवनी मंडी स्थित सभागार में इसे लॉन्च किया। अब उद्यमियों व व्यापारियों को एक ही क्लिक में सदस्यों की जानकारी, सरकारी नीतियों और सब्सिडी का पूरा विवरण एक ही जगह मिल सकेगा।
मुख्य अतिथि ने चैंबर की इस डिजिटल पहल को सराहा। सुझाव दिया कि पोर्टल पर जिला उद्योग केंद्र, प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों, एनओसी प्रक्रिया और एमएसएमई की योजनाओं के लिंक भी जोड़े जाएं। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सुझावों का स्वागत करते हुए नवीनतम सरकारी योजनाओं को जल्द वेबसाइट पर अपडेट करने का आश्वासन दिया।
चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल और आईटी सेल चेयरमैन सचिन सारस्वत ने बताया कि पोर्टल पर संस्था का इतिहास, कार्यकारिणी सूची, ऑनलाइन सुझाव बॉक्स और गृह पत्रिका नाचिक उपलब्ध है। जल्द ही वर्चुअल बैठकों का लिंक भी सक्रिय होगा, जिससे सदस्य घर बैठे जुड़ सकेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।