Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Liquor worth Rs 30 lakh was being transported hidden under millet stalks, one person arrested along with tractor-trolley.
{"_id":"6aeca4361abc66f936030bf8","slug":"video-liquor-worth-rs-30-lakh-was-being-transported-hidden-under-millet-stalks-one-person-arrested-along-with-tractor-trolley-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाजरे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 30 लाख की शराब, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाजरे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 30 लाख की शराब, एक गिरफ्तार
आगरा के थाना मलपुरा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजरे की पुलियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 201 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये कीमत की शराब और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बरारा में चेकिंग के दौरान एक नीले रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। ट्रॉली में बाजरे की पुलियां भरी हुई थीं। उनके नीचे छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 201 पेटियां बरामद हुईं। इनमें कुल 9648 पव्वे थे। शराब की पेटियों पर फॉर सेल यूटी चंडीगढ़ अंकित था।पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर पर सवार प्रेम सिंह निवासी गांव बरारा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजस्थान में सरपंच पद के चुनाव के चलते शराब की मांग बढ़ने की संभावना थी। इसी के चलते शराब एकत्रित कर वहां अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी। डीसीपी पश्चिम आदित्य कुमार का कहना है कि यह शराब राजस्थान जाने के लिए जमा की जा रही थी,साथ ही तो वांछित अभियुक्तों की तलाश के लिए भी टीम लगाई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।