{"_id":"6a958b34d36c6f2cf301e05b","slug":"video-learning-from-past-accidents-agra-dm-orders-strict-safety-measures-at-immersion-sites-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गणेश विसर्जन को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम ने घाटों पर सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गणेश विसर्जन को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम ने घाटों पर सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश
आगरा में गणेश विसर्जन के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए शासन और आगरा जिला प्रशासन अभी से सक्रिय हो गया है। पिछले वर्ष विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे और लोगों की मौत की घटना का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा समेत प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को विशेष सावधानी और पुख्ता तैयारियां रखने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आगरा में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को अभी से विसर्जन स्थल चिह्नित कर जरूरी कदम उठाने की हिदायत दी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमुख घाटों के आसपास बैरिकेडिंग और बल्लियां लगाई जाएं ताकि लोग गहरे पानी या नदी में न उतर सकें। इसके साथ ही विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों और पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विसर्जन की अनुमति केवल पूर्व-निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही दी जाएगी। अनधिकृत या असुरक्षित घाटों पर विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।