Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Insects, which thrive in sewage and filth, have once again left green stains on the marble walls of the Taj Mahal.
{"_id":"6adca959f9578cb78605e265","slug":"video-insects-which-thrive-in-sewage-and-filth-have-once-again-left-green-stains-on-the-marble-walls-of-the-taj-mahal-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीवर और गंदगी से पनपे कीड़ों ने ताजमहल पर फिर से लगा दिए हरे दाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीवर और गंदगी से पनपे कीड़ों ने ताजमहल पर फिर से लगा दिए हरे दाग
आगरा में ताजमहल के पीछे यमुना नदी में मंटोला नाले के जरिए पहुंच रहे सीवर और गंदगी से पनपे कीड़ों ने ताजमहल के संगमरमर की दीवारों पर फिर से हरे दाग लगा दिए हैं। यमुना किनारे की उत्तरी दीवारों पर गोल्डी काइरोनॉमस नामक कीड़ों का हमला हुआ है। ये कीड़े संगमरमर की दीवारों पर बैठने के साथ इन पर मल छोड़ते हैं, काले और हरे रंग के दाग नजर आने लगे हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने ताजमहल के निरीक्षण में इसकी उत्तरी संगमरमरी दीवारों पर हरे और काले रंग के दाग पाए। मकबरे की दीवार, चमेली फर्श पर बने कमरों की जालियों, मेहराबों और स्टील रेलिंग के लिए बनाए गए संगमरमर के बेस पर कीड़ों के बैठने के कारण हरे दाग लगे मिले। यह कीड़े अक्तूबर और अप्रैल की गर्मी में यमुना नदी में पानी का बहाव बेहद कम हो जाने और इस दौरान भारी मात्रा में प्रदूषण आने पर पनपने लगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।