Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Annual Yajna Samagam and grand Hari Naam Sankirtan at the Thikana Sat Baba Sambal Shah Maharaj shrine in Rohtak; devotees expected to gather in large numbers.
{"_id":"6adc55c00e132233350d010e","slug":"video-annual-yajna-samagam-and-grand-hari-naam-sankirtan-at-the-thikana-sat-baba-sambal-shah-maharaj-shrine-in-rohtak-devotees-expected-to-gather-in-large-numbers-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक के ठिकाणा सत् बाबा सांबल शाह महाराज का सालाना यज्ञ समागम और भव्य हरि नाम संकीर्तन, उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के ठिकाणा सत् बाबा सांबल शाह महाराज का सालाना यज्ञ समागम और भव्य हरि नाम संकीर्तन, उमड़ेंगे श्रद्धालु
ठिकाणा सत् बाबा सांबल शाह महाराज का सालाना यज्ञ समागम एवं विशाल भंडारा 25 अक्तूबर को भिवानी रोड स्थित द रेडियंट गार्डन में बेहद धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक समागम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से सत्संग के साथ होगी, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर जारी रहेगी।
इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी शनिवार बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर में कथावाचक शंकरानंद व उदासीन आश्रम काहनौर से महंत बाबा सुखा शाह महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि समागम में संत महापुरुषों की पावन याद में एक भव्य हरि नाम संकीर्तन का विशेष आकर्षण रहेगा। इसमें देश के जाने-माने बॉलीवुड और सूफी गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें मुख्य रूप से हेमंत बृजवासी, सोनिया शर्मा, तरुण सागर, वैष्णवी शर्मा और साहिल सागर शामिल हैं। इसके साथ ही वृंदावन से कुंज बिहारी दास महाराज और सूफी गायक जोनी सूफी भी भजनों से संगत को निहाल करेंगे।
कार्यक्रम में कई महामंडलेश्वर, संत-महात्मा और केंद्र व हरियाणा सरकार के वरिष्ठ राजनेता भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल असीम कुमार घोष होंगे। उन्होंने बताया कि यह पूरा आयोजन स्वामी शंकरानंद महाराज की कथावाचना और कार्यक्रम संयोजक राजेश जैन की देखरेख में समस्त भक्तगणों की ओर से आप कराया जा रहा है।
इस भव्य समागम में रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा का विशेष सहयोग रहेगा। इसके अलावा, सामाजिक सरोकार निभाते हुए समागम परिसर में रक्तदान शिविर और नशा छोड़ो भारत जोड़ो मुहिम के तहत नशामुक्ति का संदेश भी दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।