फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   PM Modi Kashi welcomed 13 locations plan to provide employment 1000 women drums played bjp politics air show

आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना; बजेंगे ढोल

Sun, 25 Oct 2026 12:39 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 25 Oct 2026 12:39 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी आएंगे। वह नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का रोमांचक अनुभव लेंगे। इसके बाद अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का उद्घाटन करेंगे, जहां करीब एक हजार स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने की योजना है। 

विज्ञापन
PM Modi Kashi welcomed 13 locations plan to provide employment 1000 women drums played bjp politics air show
आज एयर शो को लेकर वाराणसी में तैयारी पूरी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां स्थित अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का उद्घाटन करेंगे और नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो देखेंगे। 

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026’ के अंतिम दिन होने वाले इस प्रदर्शन में गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और अन्य विमानों के हवाई करतब देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रहेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे की शुरुआत मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां स्थित अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई के उद्घाटन से होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से औद्योगिक इकाई जाएंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी करीब 300 महिला कर्मचारियों से संवाद करेंगे और उनके अनुभव जानेंगे। इस इकाई में लगभग 1,000 स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने की योजना है। इससे क्षेत्र में महिला रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। 

योगी सरकार की निवेश प्रोत्साहन पहल ‘इन्वेस्ट यूपी’ के तहत करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ क्षेत्र में अरविंद लिमिटेड की यह इकाई स्थापित की गई है। यहां अंडरगारमेंट्स, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और लोअर जैसे परिधान तैयार किए जाएंगे। इन उत्पादों के निर्यात की भी योजना है। इकाई में उत्पादन के साथ स्थानीय महिलाओं के प्रशिक्षण और रोजगार पर भी जोर दिया गया है।

विज्ञापन

PM Modi Kashi welcomed 13 locations plan to provide employment 1000 women drums played bjp politics air show
राजनाथ सिंह का स्वागत करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाल डिजिटल

नमो घाट पर देखेंगे ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो
औद्योगिक इकाई के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए नमो घाट जाएंगे। यहां वह ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का प्रदर्शन देखेंगे। भारतीय वायुसेना के विमानों के हवाई करतबों के जरिए देश की हवाई शक्ति, तकनीकी दक्षता और सामरिक क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा।22 और 24 अक्टूबर को आयोजित प्रदर्शनों के बाद 25 अक्टूबर को इस श्रृंखला का अंतिम एयर शो होगा। गंगा और काशी के ऐतिहासिक घाटों की पृष्ठभूमि में होने वाला यह आयोजन शहरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

विज्ञापन

13 स्वागत स्थलों पर प्रधानमंत्री के अभिनंदन की तैयारी
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पुलिस लाइन से नमो घाट तक 13 स्वागत स्थल निर्धारित किए गए हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की ओर से ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, डमरू दल और पुष्पवर्षा के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी की गई है। काशी की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए संगीत और नृत्य के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाइन के प्रवेश द्वार पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्वागत की जिम्मेदारी संभालेंगी।

कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी प्रस्तावित
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे,एयर शो देखने के बाद प्रधानमंत्री के पुलिस लाइन से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री का कल, रविवार 25 अक्टूबर का दौरा औद्योगिक विकास, महिला रोजगार और भारतीय वायुसेना की सामरिक क्षमता के प्रदर्शन से जुड़े कार्यक्रमों पर केंद्रित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed