फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one lakh 36 thousand candidates will give PET exam in Agra

पीईटी आज से: 49 केंद्रों पर 1.36 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

Sun, 25 Oct 2026 12:07 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 25 Oct 2026 12:07 AM IST
सार

पीईटी परीक्षा के लिए आगरा में 49 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दाैरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
one lakh 36 thousand candidates will give PET exam in Agra
exam demo - फोटो : File photo

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं। तीन तारीखों में होने वाली परीक्षा में कुल 1,36,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 22,776 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी कर लिया है।
विज्ञापन


परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के अस्थायी डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा के दिन पुलिस सुरक्षा के बीच सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सामग्री केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी। केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए रेलवे और रोडवेज अधिकारियों को अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था के लिए पत्र भेजा गया है। परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को परीक्षा केंद्रों पर एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम की व्यवस्था करने को कहा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed