{"_id":"6b0c22bd9fbbb60bef069fcf","slug":"video-inauguration-of-veerangana-rani-avantibai-lodhi-memorial-gate-in-sikri-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीकरी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति द्वार का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीकरी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति द्वार का उद्घाटन
आगरा के फतेहपुर सीकरी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की स्मृति में रुपवास रोड स्थित श्रीराम मंदिर के पास नवनिर्मित भव्य स्मृति द्वार का उद्घाटन किया गया। नगर पालिका चेयरमैन शबनम मोहम्मद इस्लाम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी एवं अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रदेश महामंत्री लाल सिंह लोधी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर द्वार का लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री लाल सिंह लोधी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का अदम्य साहस, वीरता, त्याग और देशभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके विचारों और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्मृति द्वार वीरांगना के गौरवशाली इतिहास और उनके सम्मान का प्रतीक बनेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने कहा कि स्मृति द्वार का निर्माण वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान और उनके गौरवशाली इतिहास को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे प्रयासों से नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान की जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर हरिओम लोधी, विनोद सामरिया, सरला राजपूत, नोनीहाल सिंह, लोकन राजपूत, शकील उस्मानी, डम्बर सिंह, अशोक लोधी, खरग सिंह और मिथुन लोधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महावीर सिंह वर्मा ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।