{"_id":"6b0bcb1e1c51f7a07209a0c6","slug":"gang-used-children-to-commit-thefts-busted-police-arrest-five-accused-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के बदले नशा और खाना: मासूमों से कराते थे वारदात, गिरोह का हैरान करने वाला तरीका; पुलिस भी चाैंक गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के बदले नशा और खाना: मासूमों से कराते थे वारदात, गिरोह का हैरान करने वाला तरीका; पुलिस भी चाैंक गई
Sun, 29 Nov 2026 12:20 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:20 PM IST
सार
बड़ों के रेकी करने के बाद बच्चे चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। हर वारदात के बदले बच्चे को खाना और नशीली सामग्री दी जाती थी। आगरा में पुलिस ने ऐसे ही चाैंकाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
गिरोह बच्चों से कराता था चोरी।
- फोटो : freepik
विस्तार
नशे और खाने का लालच देकर बालक से चोरी व छिनैती कराने के आरोप में रकाबगंज पुलिस ने दिल्ली के शिव विहार निवासी मौसा विजय उर्फ काले व हिमांशु, दोनों की पत्नियों और एक बाल अपचारी को पकड़ा है। उनके पास से मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां और पेंडल सहित अन्य सामान बरामद किए गए।
एसीपी अमीषा सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को बिजलीघर चौराहे पर महिला का पर्स चोरी होने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने यमुना किनारे से पांचों को हिरासत में लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला मामला सामने आया। गिरोह के सदस्य पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों व लोगों की रेकी करते थे। इसके बाद बालक को चोरी या छिनैती के लिए भेज देते थे। माल मिलने पर जब वह आरोपियों को सौंप दिया जाता था, तब इसके बदले में बालक को नशीली सामग्री और खाना देते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी पड़ताल कर रही है।