Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Researchers Develop Herbal Mosquito Repellent Spray That Works for Up to 14 Hours

अब 14 घंटे तक पास नहीं फटकेंगे मच्छर: औषधीय पौधों से बना हर्बल स्प्रे, त्वचा के लिए भी सुरक्षित

Sun, 29 Nov 2026 02:44 PM IST
Arun Parashar अबरार अहमद, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अबरार अहमद, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Nov 2026 02:44 PM IST
सार

बाजार की कई कंपनियां उत्पादों में एसेंशियल ऑयल की अधिक मात्रा इस्तेमाल करती हैं, जो त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकती है जबकि इस स्प्रे में इसका बेहद नियंत्रित व संतुलित अनुपात 0.25 मिली और 0.75 मिली रखा गया है। 

विज्ञापन
Researchers Develop Herbal Mosquito Repellent Spray That Works for Up to 14 Hours
आरबीएस के शोधकर्ताओं ने बनाया हर्बल स्प्रे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मच्छरों से बचाव के लिए बाजार में मिलने वाले रासायनिक स्प्रे और कॉइल सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके सुरक्षित विकल्प के तौर पर राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस (आरबीएस ईटीसी), बिचपुरी के शोधकर्ताओं ने ऐसा हर्बल मच्छर रोधी स्प्रे तैयार किया है, जिसमें किसी भी रसायनिक तत्व का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उनका दावा है कि बंद केज परीक्षण में यह स्प्रे एक-दो नहीं, बल्कि करीब 14 घंटे तक मच्छरों को दूर रखने में प्रभावी रहा, वह भी बिना किसी दुष्प्रभाव के। वहीं, बाजार में प्रचलित सामान्य हर्बल स्प्रे एक से छह घंटे तक ही असर दिखा पाते हैं। 
विज्ञापन


फार्मेसी विभाग की शिक्षिका डॉ. प्रीति मिश्रा और एप्लाइड विभाग की डॉ. नम्रता गुप्ता ने एक वर्ष के शोध के बाद यह पर्यावरण अनुकूल फॉर्मूला विकसित किया है जिसे भारतीय पेटेंट कार्यालय के शासकीय जर्नल में प्रकाशित किया जा चुका है। विभागाध्यक्ष डॉ. नितिन अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूरे हुए इस शोध कार्य में विद्यार्थी सुधाकर यादव और प्रिया ने भी सहयोग किया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

शोधकर्ता डॉ. प्रीति मिश्रा ने बताया कि इस स्प्रे में सिट्रोनेला, लेमनग्रास, यूकेलिप्टस और नीम के तेलों को सटीक अनुपात में मिलाया गया है। उन्होंने बताया कि तैयार किए गए एफ-1 और एफ-2 फॉर्मूलेशन की शेल्फ लाइफ दो से तीन वर्ष है और इनका पीएच मान करीब छह है जो इंसानी त्वचा के लिए बेहद सुरक्षित है। डॉ. प्रीति के अनुसार, बाजार की कई कंपनियां उत्पादों में एसेंशियल ऑयल की अधिक मात्रा इस्तेमाल करती हैं जो त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकती है जबकि इस स्प्रे में इसका बेहद नियंत्रित व संतुलित अनुपात 0.25 मिली और 0.75 मिली रखा गया है। बायोडिग्रेडेबल होने के कारण इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता और रासायनिक उत्पादों के मुकाबले इसकी उत्पादन लागत कम रहने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन

केमिकल स्प्रे से सेहत और पर्यावरण को खतरा
डॉ. प्रीति ने बताया कि बाजार में उपलब्ध अधिकांश सिंथेटिक मच्छर रोधी उत्पादों में डीट, परमेथ्रिन, पिकारिडिन, मैलाथियान व आईआर-3535 जैसे रसायन होते हैं। इनके नियमित संपर्क से त्वचा में जलन, छाले, संक्रमण, आंखों से पानी आना, दुर्गंध और एलर्जी के साथ खासकर बच्चों में अस्थमा बढ़ने की आशंका रहती है। गंभीर स्थितियों में दौरे व न्यूरोलॉजिकल प्रभाव का खतरा रहता है और लंबे समय तक उपयोग से विषाक्तता व दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिम उभर सकते हैं। इसके अलावा, ये रसायन जल प्रदूषण फैलाकर जलीय जीवों, विशेषकर मीठे पानी की मछलियों के लिए भी विषाक्त साबित होते हैं।

 
विज्ञापन

स्प्रे को बाजार में लाने की योजना
शोध टीम इस फॉर्मूले को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए किसी कंपनी के साथ अनुबंध कर उत्पाद को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। भविष्य की कार्ययोजना के तहत सुगंधित व औषधीय पौधों की खेती और तेल निकालने की इकाई स्थापित कर ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की जाएगी। इसके लिए पेटेंट ग्रांट की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

कॉलेज के फार्मेसी विभाग में लगातार शोध कार्य चल रहे हैं। इसी कड़ी में एक वर्ष के शोध के बाद यह हर्बल मच्छर स्प्रे तैयार किया गया है। यह पूरी तरह सुरक्षित है और इसका प्रभाव भी 12 से 14 घंटे तक रहता है। हमारी कोशिश है कि इसे बाजार में लाया जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिले। -डॉ. नितिन अग्रवाल, फार्मेसी विभागाध्यक्ष, आरबीएस ईटीसी बिचपुरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed