Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diesel tanker explosion in Mathura car-pickup collision in Kasganj

बड़ी खबरें: मथुरा में डीजल टैंकर में धमाका, कासगंज में कार-पिकअप की भिड़ंत; छात्र को ब्लैकमेल कर वसूले 16 लाख

Sun, 29 Nov 2026 05:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Nov 2026 05:50 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र के मथुरा में डीजल टैंकर धमाके में एक की माैत हो गई। दो गंभीर रूप से झुलस गए। कासगंज में कार और पिकअप की भीषण टक्कर में चालक की दर्दनाक माैत हो गई। आगरा में आठवीं के छात्र को ब्लैकमेल कर दोस्तों ने 16 लाख रुपये वसूले।

विज्ञापन
Diesel tanker explosion in Mathura car-pickup collision in Kasganj
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में डीजल टैंकर में वेल्डिंग की जा रही थी। इसी दाैरान टैंकर में धमाका हो गया। आग लग गई। इसमें झुलसकर एक की माैत हो गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के लिए पहुंची बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। बच्ची अपने परिजनों के साथ ठाकुरजी के दर्शन के लिए लाइन में खड़ी थी। तभी एक भवन का छज्जा बच्ची के ऊपर गिर गया। बच्ची लहूलुहान हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कासगंज में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों के ताले चटका दिए। चोर दोनों मकानों से 12 लाख रुपये नकद और आभूषण ले गए। कासगंज में सुबह भीषण हादसा हुआ। कार और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कार चालक की माैत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। आठवीं के छात्र को उसके दोस्तों ने ही ब्लैकमेल किया। एआई से बनाई न्यूड फोटो दिखाकर 16 लाख रुपये वसूले। मामला उजागर होने के बाद परिजन सन्न रह गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मथुरा: वेल्डिंग करते समय डीजल टैंकर में जोरदार धमाका, आग में झुलसकर एक की माैत; दो गंभीर घायल
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वेल्डिंग करते समय डीजल के टैंकर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ लगी आग की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें एक की माैत हो गई, दो की हालत नाजुक बताई जा रही है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


 
Trending Videos

बांकेबिहारी मंदिर के पास गिरा छज्जा: दर्शन के लिए लाइन में खड़ी मासूम भक्त हुई लहूलुहान, हालत गंभीर
वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे गाजियाबाद के श्रद्धालु परिवार के साथ रविवार को बड़ा हादसा हो गया। कतार में खड़ी एक वर्षीय बच्ची के सिर पर जर्जर भवन के छज्जे का हिस्सा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान हालत में बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है...पढ़ें पूरी खबर 

 
विज्ञापन

कासगंज में चोरों का आतंक: एक रात में चटकाए दो मकानों के ताले, 12 लाख की नकदी और आभूषण ले गए
कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव सरावल में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे...पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, बुरी तरह फंसे चालक की माैत; मां-बेटा समेत तीन घायल
बेटे की दवा दिलाने दिल्ली जा रहे परिवार की कार रविवार सुबह निर्माणाधीन हाईवे पर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। कोतवाली क्षेत्र में नई पुलिस लाइन के पीछे गांव कायमपुर बहेड़िया के पास हुए इस भीषण हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक कार के अंदर ही फंस गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकलवाया...पढ़ें पूरी खबर
 

कच्ची उम्र और शातिर दिमाग: नाबालिगों ने आठवीं के छात्र को दिखाया ऐसा डर, हड़प लिए 16 लाख रुपये; ऐसे खुला राज
आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे को एआई से बनी न्यूड फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया गया। उससे धीरे-धीरे 16 लाख रुपये वसूले गए। तीन किशोरों ने पुलिस व बदनामी का डर दिखाकर उसे ऐसा जकड़ा कि वह घर से रकम चुराकर आरोपियों को महंगी सौगातें देता व पार्टी कराता रहा। गुमसुम रहने और छमाही में फेल होने पर जब पिता ने कुरेदा तो राज खुला...पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed