{"_id":"6b0c0674ceeb644b5b07429f","slug":"agra-district-hospital-illegal-collection-of-10-for-one-rupee-opd-slip-staff-issued-notices-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये का पर्चा 10 में: जिला अस्पताल में अवैध वसूली कर रहा था महिला कर्मचारी का पति, अधीक्षिका ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रुपये का पर्चा 10 में: जिला अस्पताल में अवैध वसूली कर रहा था महिला कर्मचारी का पति, अधीक्षिका ने दिया नोटिस
Sun, 29 Nov 2026 04:33 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:33 PM IST
सार
आगरा जिला अस्पताल में अवैध वसूली का खेल पकड़ में आने के बाद स्टाफ के लिए आईकार्ड पहनना अनिवार्य कर दिया है। काउंटर पर बड़ा बोर्ड भी लगवाया जा रहा है। इसमें पर्चा के लिए एक रुपये शुल्क और इससे अधिक रुपये मांगने पर शिकायत की जानकारी दर्ज होगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, आगरा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा जिला अस्पताल के काउंटर पर पर्चा बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद शनिवार को प्रमुख अधीक्षिका ने निरीक्षण कर स्टाफ से पूछताछ की। काउंटर पर बैठने वाला बाहरी व्यक्ति महिला कर्मचारी का पति निकला। मौके पर वह नहीं मिला। ऐसे में काउंटर प्रभारी और स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। बाहरी व्यक्ति दोबारा काउंटर चैंबर में दिखने पर प्राथमिकी कराने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल में काउंटर नंबर दो पर बाहरी व्यक्ति बैठकर पर्चा बनाता था। वह एक रुपये के बजाय 10 रुपये वसूल रहा था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अजय राना ने काउंटर का निरीक्षण किया। स्टाफ से पूछताछ की। पता चला कि काउंटर प्रभारी से सांठगांठ करके दबंगई कर पर्चा बनाता था। मरीजों से एक रुपये के बजाय 10 रुपये वसूल रहा था।

Trending Videos
स्टाफ के लिए आईकार्ड पहनना अनिवार्य
निरीक्षण बाद प्रमुख अधीक्षिका ने पर्चा काउंटर प्रभारी रवि और महिला कर्मचारी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही स्टाफ के लिए आईकार्ड पहनना अनिवार्य कर दिया है। काउंटर पर बड़ा बोर्ड भी लगवाया जा रहा है। इसमें पर्चा के लिए एक रुपये शुल्क और इससे अधिक रुपये मांगने पर शिकायत की जानकारी दर्ज होगी।
निरीक्षण कर काउंटर स्टाफ से पूछताछ की। इसमें स्टाफ के पति के काउंटर पर बैठने की जानकारी मिली। काउंटर प्रभारी रवि को नोटिस देकर जवाब मांगा है। संबंधित व्यक्ति दोबारा काउंटर परिसर में दिखने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. अजय राना, प्रमुख अधीक्षिका, जिला अस्पताल