Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Homes and courtyards will sparkle during Dussehra and Diwali thanks to craftsmanship of women from self-help groups
{"_id":"6acd0c2c74163b6c8d030ac8","slug":"video-homes-and-courtyards-will-sparkle-during-dussehra-and-diwali-thanks-to-craftsmanship-of-women-from-self-help-groups-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर से दशहरा और दिवाली पर जगमगाएंगे घर-आंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हुनर से दशहरा और दिवाली पर जगमगाएंगे घर-आंगन
दशहरे और दीपावली पर घर-आंगन सजाने के लिए बाजार में सजावटी सामान की मांग बढ़ने लगी है। बदलते समय के साथ घरों को सजाने के तौर-तरीकों में भी बदलाव आया है। पारंपरिक सजावट को आकर्षक रूप देने वाले तोरण, बंदनवार और शुभ-लाभ जैसे उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। बृज सुरभि क्षेत्र स्तरीय समिति से जुड़े 12 स्वयं सहायता समूहों की 120 महिलाएं इन दिनों दीपावली के लिए विशेष रूप से सजावटी उत्पाद तैयार करने में जुटी हैं। सामान्य दिनों में ये महिलाएं गाय के गोबर से दीपक, पूजा सामग्री के लिए छोटे उपले, कुशन कवर, जूट के बैग और पटके तैयार करती हैं। त्योहारों के मद्देनजर अब इनका ध्यान आकर्षक तोरण, बंदनवार और शुभ-लाभ बनाने पर है, ताकि लोग अपने घरों को पारंपरिक और खूबसूरत अंदाज में सजा सकें। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को बाजार तक पहुंचाने की यह पहल खजानी वेलफेयर सोसायटी की ओर से की गई है। समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की कीमत 60 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है। इस बार बीते वर्ष की अपेक्षा अच्छे आर्डर मिले हैं। महिलाओं को प्रतिदिन 500 से 600 रुपये की आमदनी प्राप्त हो रही है। यह कार्य कॉर्डिनेटर छवि अग्रवाल के निर्देशन और शबा खान, लक्ष्मी तांगर, वंशिका अग्रवाल, प्राची मिश्रा, प्रिंसी चर्तुवेदी, गोले और शाहिस्ता आदि सहयोग से किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।