{"_id":"6aafc3f65daa54202e06ba0f","slug":"video-five-theft-cases-solved-in-achhnera-four-rajasthan-suspects-arrested-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अछनेरा में चोरी की वारदातों का खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अछनेरा में चोरी की वारदातों का खुलासा, चार गिरफ्तार
आगरा के अछनेरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजस्थान के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कपड़े गए शातिरों से पूछताछ में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 37,300 रुपये, तमंचा, कारतूस और चोरी में इस्तेमाल किया गया पेंचकस बरामद किया गया है। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे थे। इसी बीच डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने थाना अछनेरा पहुंचकर पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए चोरी की वारदातों के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी अछनेरा विजय चंदेल को थाने से हटा दिया गया था। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया संयुक्त टीम ने सूचना पर ग्राम सांथा स्थित पार्श्वनाथ मंदिर के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अछनेरा क्षेत्र में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलक्टर सिंह निवासी ग्राम सिंहरावली भरतपुर, नरसी निवासी ग्राम सिंगरावली भरतपुर, भूरा निवासी अंतराजपुरा, धौलपुर और राजेश निवासी भागुने का पुरा, धौलपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ जोड़ी पायल, तीन लर, छह जोड़ी बिछुआ, चार सोने की अंगूठी और एक जोड़ी झुमकी बरामद की है। इसके अलावा 37,300 रुपये, एक तमंचा, एक कारतूस और वारदात में इस्तेमाल पेचकस बरामद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।