{"_id":"6ac659317fc28fd8f905147c","slug":"video-five-day-festival-marking-agrasen-jayanti-will-kick-off-with-an-invitation-procession-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अग्रसेन जयंती पर पांच दिवसीय महोत्सव का आमंत्रण यात्रा से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अग्रसेन जयंती पर पांच दिवसीय महोत्सव का आमंत्रण यात्रा से होगा शुभारंभ
आगरा में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल संघ, प्रताप नगर-जयपुर हाउस की ओर से पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को आमंत्रण यात्रा से होगा। बुधवार को प्रताप नगर स्थित बुर्जी वाले मंदिर में समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर अग्रबंधुओं को कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया गया। अध्यक्ष गौरव बंसल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि 8 से 12 अक्तूबर तक प्रताप नगर और जयपुर हाउस क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 8 अक्तूबर को आमंत्रण यात्रा, 9 को प्रतियोगिताएं, 10 को मेहंदी और महिला संगीत, 11 को ध्वजारोहण, हवन-पूजन के बाद शाम को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा व 12 अक्तूबर को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और सांस्कृतिक समारोह होगा। उन्होंने बताया कि ‘एक ईंट, एक रुपया’ का सिद्धांत आयोजन का प्रमुख संदेश रहेगा। मार्गदर्शक विजय बंसल और मुख्य संयोजक अमित जैन ने बताया कि शोभायात्रा में 18 राजकुमार और 18 राजकुमारियों के स्वरूपों के साथ वैष्णो देवी, कैलादेवी की छप्पन भोग और गिरिराज जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कुल 14 झांकियां शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। समापन समारोह में 55 भाग्यशाली विजेताओं के लिए पुरस्कार रखे गए हैं, जिनमें फ्रिज, वातानुकूलक, टेलीविजन और सूक्ष्म तरंग ओवन सहित अन्य उपहार शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्य संयोजक राजेश जिंदल,कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री शशिकांत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सुनील मित्तल, अलोक जैन, निधि, सुनीता और रिचा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।