{"_id":"6ac654d465a982c97f05ed77","slug":"crocodile-enters-village-streets-forest-department-team-carries-out-rescue-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: गांव की गलियों में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची चीख-पुकार; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: गांव की गलियों में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची चीख-पुकार; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
सार
गांव में मगरमच्छ को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। महिलाएं और बच्चे घर में कैद हो गए। वन विभाग ने डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मगरमच्छ को पकड़ कैंजराघाट पर चंबल नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
मगरमच्छ।
विस्तार
आगरा के बाह के बासौनी के बड़ोस गांव की गलियों में बुधवार सुबह तड़के घूम रहे मगरमच्छ के हमले की दहशत फैल गई। बाह से पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मगरमच्छ को पकड़ कर चंबल नदी में छोड़ दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, तालाब से निकला मगरमच्छ बुधवार सुबह तड़के गलियों में घूम रहा था। सुबह जागे लोग मगरमच्छ को देखकर डर गए। महिलाओं और बच्चों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वह वन विभाग की टीम के अमन चौधरी, त्रिलोकी आदि को लेकर मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मगरमच्छ को पकड़ कैंजराघाट पर चंबल नदी में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़े जाने के बाद चैन की सांस ली।
रेस्क्यू के दौरान तालाब की ओर भागा था
रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ गांव की गली से निकल कर तालाब की ओर भागा था। खेतों के रास्ते तालाब तक मगरमच्छ पहुंच गया था। तालाब के चारो ओर जालीदार बेरीकेडिंग थी, जिसकी वजह से तालाब में घुसने से पहले ही वन विभाग की टीम मानक सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
बड़ोस गांव में मगरमच्छ के गांव में घुसने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे में रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ दिया है। ग्रामीणों को जागरूक किया है। -अमित कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सामाजिक वानकी रेंज बाह