{"_id":"6ac65e3926e53c1291046e0f","slug":"hearing-in-case-involving-film-actress-kangana-ranaut-will-take-place-on-october-23-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रणौत केस: 23 अक्तूबर को होगी सुनवाई, किसानों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना रणौत केस: 23 अक्तूबर को होगी सुनवाई, किसानों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Wed, 07 Oct 2026 08:33 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:33 PM IST
सार
सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणाैत के केस में बुधवार को आगरा की कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। सांसद पर किसानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।
विज्ञापन
सांसद कंगना रणाैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद में बुधवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 23 अक्तूबर को होगी।
इससे पिछली तारीख पर वादी पक्ष ने बहस करने के लिए रिवीजन के निस्तारण तक समय की मांग की थी। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को सांसद कंगना रणौत पर किसानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर अदालत में वाद दायर किया था।