{"_id":"6acfca00c3005992db0330e4","slug":"video-farmer-killed-after-being-hit-by-truck-angry-villagers-stage-road-blockade-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में कुर्रा चित्तरपुर पुलिस चौकी के सामने बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक किसान की जिंदगी छीन ली। हादसे में कुर्रा गांव निवासी 55 वर्षीय मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। चौकी के ठीक सामने हुए हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। मुकेश मजदूरी और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार देर शाम वह किसी काम से घर से निकले थे। पास ही कुर्रा चित्तरपुर पुलिस चौकी के सामने पहुंचते ही इरादतनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।